Search
Close this search box.

गाजीपुर में सात नए एसडीएम की तैनाती, कई अधिकारियों का हुआ तबादला

गाजीपुर । प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं। शासन के आदेश के तहत गाजीपुर में तैनात एसडीएम संजय यादव का स्थानांतरण प्रतापगढ़, लोकेश कुमार का उन्नाव, चंद्रशेखर यादव का आजमगढ़, मनोज कुमार पाठक का इटावा, हर्षिता तिवारी का विशेष कार्यकारी अधिकारी नोएडा, पुष्पेंद्र पटेल का अंबेडकरनगर तथा रविश गुप्ता का सिद्धार्थनगर किया गया है।

वहीं गाजीपुर में सात नए एसडीएम की तैनाती की गई है। इनमें फर्रुखाबाद से गजराज सिंह यादव, बलिया से संजय कुमार कुशवाहा, मैनपुरी से ध्रुवा शुक्ला, फिरोजाबाद से अब्बास हसन नकवी, काशी से विशेष कार्याधिकारी शंभूशरण, नोएडा से विशेष कार्याधिकारी देवेंद्र प्रताप तथा रामपुर से अरुण कुमार को गाजीपुर भेजा गया है।

शासन के निर्देशानुसार नवागत अधिकारियों को जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात करने का निर्णय जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अपने विवेक से करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें