Search
Close this search box.

चन्दौली में अग्रवाल युवा समाज का निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, एलर्जी व श्वास रोगियों को बांटी दवा

चन्दौली । में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय परिसर में अग्रवाल युवा समाज द्वारा एलर्जी एवं श्वास रोगियों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चन्दौली, आजमगढ़, मुगलसराय सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मुगलसराय से आए डॉ. विकास गर्ग और उनकी टीम ने मरीजों को आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया तथा दवा सेवन की विधि और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद आयोजित योग प्रदर्शन में बच्चों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनय कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अमन गर्ग, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. अर्पित अग्रवाल और डॉ. रेखा गुप्ता शामिल रहे। अतिथियों ने अग्रवाल युवा समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

महामंत्री हर्षित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शिविर की तैयारी पिछले दो माह से चल रही थी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से यह सफल आयोजन संभव हुआ। भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समाज सेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें