गाजीपुर । जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने जिलाधिकारी के आदेश की प्रति सौंपते हुए उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने की औपचारिक जानकारी दी।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला महामंत्री विष्णु सिंह, पंकज सिंह चंचल सहित जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रशासक का दायित्व संभालने पर सपना सिंह को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सर्वजेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सुधाकर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला पंचायत की विकास योजनाओं और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।






