Search
Close this search box.

बलिया में राज्य हज समिति की बैठक, हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

बलिया । विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हज यात्रा की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और जागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य हज समिति के सदस्य जनाब जावेद कमर खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सरदार विश्वजीत सिंह, जिला महामंत्री मोमिन अहमद, जिला उपाध्यक्ष रेयाज अहमद सहित जिले की विभिन्न मस्जिदों के इमाम, मौलाना, धर्मगुरु एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार हज यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या या कमी सामने आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

इस दौरान इमामों, मौलानाओं और धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे मस्जिदों और मदरसों के माध्यम से लोगों को हज यात्रा की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, तैयारियों और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दें। बैठक का उद्देश्य हज व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाना तथा पात्र लोगों में हज यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें