हापुड़ । के कोतवाली क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, बागपत निवासी महिला को लंबे समय से पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था। सच्चाई जानने के लिए परिजनों ने पति की कार में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया, जिसकी मदद से उसकी लोकेशन होटल तक पहुंची।
इसके बाद पत्नी अपने देवर और अन्य परिजनों के साथ होटल पहुंची और पति को दूसरी महिला के साथ देखकर आक्रोशित हो गई। होटल के बाहर ही पत्नी और परिजनों ने पति की जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारणों और मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।








