Search
Close this search box.

गाजीपुर: फुलनपुर की कलीनगर कॉलोनी स्थित मंदिर में अज्ञात चोरों का धावा, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर । शहर के फुलनपुर स्थित कलीनगर कॉलोनी के एक मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के भीतर सामान बिखरा देख लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। मंदिर से कितनी नकदी और कौन-कौन सा सामान चोरी हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें