Search
Close this search box.

ऑपरेशन रक्षा अभियान: बलिया में होटल, स्पा और मसाज पार्लरों की सघन जांच, बालश्रम व मानव तस्करी का कोई मामला नहीं मिला

बलिया । जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रक्षा अभियान’ के तहत मंगलवार को जनपद में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं नोडल अधिकारी संजय वर्मा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के निर्देशन में एएचटी थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के होटलों, मसाज पार्लरों और स्पा सेंटरों की सघन जांच की।

अभियान में एएचटी पुलिस, कोतवाली पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम भी शामिल रही। जांच के दौरान कहीं भी बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति अथवा मानव तस्करी का कोई मामला सामने नहीं आया।

टीम ने आमजन, होटल संचालकों एवं प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को बाल विवाह, बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जागरूक किया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें