Search
Close this search box.

मारपीट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सहतवार पुलिस की कार्रवाई

बलिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहतवार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारपीट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर हूई गिरफ़्तारी

थाना सहतवार के उपनिरीक्षक सुधाकर अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खोरौली में हुई मारपीट की घटना से संबंधित मुकदमा संख्या 115/2026 में वांछित आरोपी राजन यादव उर्फ राजकुमार यादव रजौली चट्टी पर मौजूद है और फरार होने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रजौली तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध दर्ज है मुकदमा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन यादव उर्फ राजकुमार यादव (35 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ यादव, निवासी ग्राम हड़िया कला छत्तीसा, थाना रेवती, जनपद बलिया के रूप में हुई। उसके विरुद्ध थाना सहतवार में मुकदमा संख्या 115/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर, आरक्षी प्रदीप कुमार यादव, आरक्षी ऋषि यादव, महिला आरक्षी पूजा साहनी तथा मुख्य आरक्षी एवं वाहन चालक मनोज यादव शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें