Search
Close this search box.

वाराणसी में फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, अशोक विहार कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

वाराणसी । जैतपुर थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी फेस-1 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मकान मालिक अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी करीब 1 घंटे 50 मिनट बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो घर में रखा लगभग 6 से 7 लाख रुपये का सामान बचाया जा सकता था। अभिषेक और उनकी बहन ने बताया कि आग के दौरान लगातार फायर ब्रिगेड के नंबर पर कॉल किए गए, लेकिन काफी देर तक किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें