कन्नौज । सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कई माह पुराना है, लेकिन हाल ही में इसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।
इसके बाद विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।









