Search
Close this search box.

काशी को मिली 25,445 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 89 किमी गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को केंद्र की मंजूरी

वाराणसी । जनपद में काशी के विकास को नई गति देते हुए केंद्र सरकार ने 25,445 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब 89 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर’ को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और भविष्य में ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह कॉरिडोर काशी के शहरी विकास, सुगम आवागमन और आधुनिक आधारभूत संरचना को नई दिशा देगा।इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार तथा देश के प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

महापौर ने कहा कि गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर काशी के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय साबित होगा और शहर के आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यटन विकास को भी नई गति देगा। बैठक में मौजूद नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और पार्षदों ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का स्वागत करते हुए इसे वाराणसी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया तथा प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें