Search
Close this search box.

वाराणसी में GST की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वाराणसी । जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (एंटी करप्शन) की टीम ने GST विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी द्वारा GST रिटर्न और कंपनी की फाइल के निस्तारण के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन विभाग ने मामले की जांच की और इसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की।

टीम ने चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की खबर फैलते ही सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें