वाराणसी । एंटरप्रेन्योर नेटवर्क ऑफ इंडिया (ENI) द्वारा संचालित वाराणसी की दूसरी टीम ENI SAMPURNA Chapter का भव्य शुभारंभ रथयात्रा स्थित होटल स्क्वायर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समारोह में शहर के 60 से अधिक उद्यमियों और 20 से अधिक विजिटर्स ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में ENI SAMPURNA के अध्यक्ष मनीष गर्ग के नेतृत्व में राजीव झा, अर्जुन पटेल, गोविंद सिंह, दिलीप कुशवाहा, समीर भट्टाचार्य, साक्षी सिंह, सुनीता सिंह, वेद सिंह सहित अनेक उद्यमी एवं व्यवसायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता संरक्षक प्रतिनिधि आनंद तिवारी ने की। ENI INDIA के संस्थापक अभिषेक सिंह ने अतिथियों, सदस्यों और विजिटर्स का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
वक्ताओं ने कहा कि ENI का उद्देश्य उद्यमियों को नेटवर्किंग, रेफरल, ज्ञान साझा करने और आपसी सहयोग के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सदस्यों ने परिचय साझा कर व्यापारिक अनुभवों का आदान-प्रदान किया और सहयोग से व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ENI SAMPURNA Chapter का शुभारंभ वाराणसी में उद्यमिता और व्यावसायिक नेटवर्किंग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









