Search
Close this search box.

कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत

वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा-छितौनी गांव में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, राहुल उपाध्याय (पुत्र प्रमोद उपाध्याय), निवासी सिरसा थाना लोहता, सुबह करीब सात बजे छोटे बच्चों को स्कूल छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह छितौनी गांव के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए राहुल ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और तेज रफ्तार से बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोहता थाना अध्यक्ष और कोटवा चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें