गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राम मिलन यादव अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चौकिया ओवरब्रिज पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0448/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलाउद्दीन पुत्र इश्तियाक, निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम मिलन यादव सहित थाना कोतवाली के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।







