आजमगढ़ । साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लगभग 84 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
पुलिस ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 3,860 रुपये नकद बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।







