Search
Close this search box.

स्टेशन मास्टर से दुर्व्यवहार के मामले में सांसद को सौंपा ज्ञापन

चन्दौली । ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के जोनल वर्किंग प्रेसिडेंट नीरज सिंह, डिविजनल अध्यक्ष अमित रंजन, डिविजनल वर्किंग प्रेसिडेंट अक्षय प्रताप सिंह एवं स्टेशन मास्टर निखिल सिंह ने राज्यसभा सांसद एवं रेलवे बोर्ड की स्थायी सदस्य श्रीमती साधना सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से हुए कथित दुर्व्यवहार तथा रेल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें