Search
Close this search box.

पोखरे में पूरी रात तड़पता रहा गोवंश, सूचना के बावजूद नहीं पहुंची पशुपालन विभाग की टीम

चन्दौली । दुल्हीपुर-साहुपुरी मार्ग स्थित एक पोखरे में फंसा गोवंश पूरी रात जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, गोवंश के पोखरे में फंसे होने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन इसके बावजूद पशुपालन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सुबह तक गोवंश की हालत गंभीर बनी हुई थी और उसकी सांसें चल रही थीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से रस्सी और अन्य संसाधनों की मदद से गोवंश को पोखरे से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते विभागीय टीम मौके पर पहुंच जाती तो गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर उसका उपचार कराया जा सकता था।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल रेस्क्यू टीम भेजकर गोवंश को पोखरे से बाहर निकालने और उसका उपचार कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो गंभीर रूप से घायल गोवंश की जान जा सकती है। फिलहाल, ग्रामीणों के अनुसार, पशुपालन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार है।

Leave a Comment

और पढ़ें