गाजीपुर । जनपद गाजीपुर पुलिस सेवा में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उप-निरीक्षक पद पर होने से पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर 16 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी चयनित आरक्षियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने चयनित पुलिसकर्मियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सभी नवचयनित उप-निरीक्षक पूरी ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उप-निरीक्षक पद पर चयन से पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सभी चयनित आरक्षियों को बधाई दी। पुलिस विभाग के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से सेवा में रहते हुए इन आरक्षियों ने मेहनत और समर्पण के बल पर पदोन्नति हासिल की है। चयनित पुलिसकर्मियों ने भी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।







