गाजीपुर । जनपद के मरदह ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बाराचंवर ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी निलेन्द्र कुमार चौधरी ने प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक और कार्यालयी कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।

इसके बाद बीईओ निलेन्द्र कुमार चौधरी क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक शिव मंदिर महाहर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और शिक्षा व्यवस्था के निरंतर विकास की कामना की।
उन्होंने कहा कि शासन की सभी शैक्षिक योजनाओं का समयबद्ध और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और बेहतर शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक नेताओं एवं शिक्षकों ने फूल-मालाओं से नवागत प्रभारी बीईओ का स्वागत कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।







