वाराणसी। गाजीपुर चलती ट्रेन में महिला यात्री का पर्स झपटकर फरार हुए शातिर चोर को पुलिस ने घटना के महज 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल आईफोन, राडो कंपनी की लेडीज रिस्ट वॉच, मोबाइल चार्जर और 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के फदनपुर निवासी फरिहा फातिमा 14 जुलाई को ट्रेन संख्या 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनका लेडीज पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पर्स में आईफोन, राडो घड़ी, 2800 रुपये नकद, चार्जर, आधार कार्ड और पैन कार्ड थे।
मामले में मुकदमा अपराध संख्या 205/2026 के तहत धारा 304(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी कृष्णा यादव उर्फ प्रद्युम्न (25), निवासी पसिया, थाना बलुआ, चंदौली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और पहले चालक का काम करता था। नशे की लत के चलते वह चोरी और झपटमारी करने लगा। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। कार्रवाई चौकी प्रभारी बनारस अशोक कुमार ओझा के नेतृत्व में हुई।







