गाजीपुर । देश में पेपर लीक, परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की मांगों के समर्थन में गाजीपुर के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र संघ महामंत्री पीजी कॉलेज एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर उप जिलाधिकारी विनोद जोशी के माध्यम से भेजा।
प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक की मांगों पर सरकार से तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
सुधांशु तिवारी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों युवाओं के भविष्य और सरकारी परीक्षाओं में उनके विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है। प्रदर्शन में शशांक उपाध्याय, प्रवीण दूबे, प्रकाश राय समेत बड़ी संख्या में युवा और छात्र शामिल रहे।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









