Search
Close this search box.

NEET-UG 2026 में समरीन खातून ने रचा सफलता का इतिहास, 561 अंक हासिल कर AIR 29,189 रैंक

गाजीपुर। उसिया क्षेत्र की होनहार छात्रा समरीन खातून ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समरीन ने 720 में से 561 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 29,189 हासिल की। उन्होंने अलीगढ़ में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की।

उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। समरीन के पिता बदरे आलम खान छत्तीसगढ़ पुलिस में सेवा दे रहे हैं और बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। रिश्तेदार रियासुद्दीन खान ने कहा कि समरीन की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। समरीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें