Search
Close this search box.

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, पांच मेट्रो स्टेशन बंदनई

दिल्ली । जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिन्हें रोकने के दौरान सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

सुरक्षा कारणों के चलते जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें