Search
Close this search box.

ट्रेनिंग पूरी कर सैनिक बनकर घर लौटे भूपेंद्र कुशवाहा, युवाओं ने किया जोरदार स्वागत

गाजीपुर । बिरनो थाना क्षेत्र के रुच्चीपुर-सिखड़ी ग्राम सभा निवासी छेदी कुशवाहा के सुपुत्र भूपेंद्र कुशवाहा सैनिक की ट्रेनिंग पूरी कर जब अपने गांव लौटे तो क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गांव के युवाओं और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवाओं ने फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उन्हें पूरे उत्साह के साथ स्टेशन से उनके घर तक लेकर पहुंचे।

भूपेंद्र कुशवाहा के सैनिक बनने और ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटने पर परिजनों, ग्रामीणों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान युवाओं में देशसेवा को लेकर खासा जोश दिखाई दिया। भूपेंद्र की सफलता से प्रेरित होकर कई युवाओं ने भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि भूपेंद्र कुशवाहा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके सैनिक बनने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भूपेंद्र कुशवाहा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टिंग उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें