वाराणसी । जनपद के मिशन शक्ति के तत्वावधान में सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की बालिकाओं और बालकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, अखिलेश, गुलाब सिंह, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह, चौकी प्रभारी मयंक सिंह, राजेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह और राधिका तिवारी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं और बालकों के सर्वांगीण विकास तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। फाउंडेशन ने प्रतियोगिता की सफलता में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टिंग राधिका तिवारी।








