Search
Close this search box.

वाराणसी में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

वाराणसी । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर दिनेश कुमार वर्मा (30) पुत्र कैलाश नाथ वर्मा, निवासी ग्राम मझवा, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 19 जुलाई 2026 को लहरतारा क्रॉसिंग के बगल खाली स्थान से पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

बरामद वाहनों में सुपर स्प्लेंडर संख्या UP52 AK1286, हीरो स्प्लेंडर प्लस संख्या UP65 FA0432, स्प्लेंडर प्लस संख्या UP65 EE6184 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP62 BZ1052 शामिल हैं। इनमें एक मोटरसाइकिल नगर निगम वाराणसी के कनिष्ठ लिपिक की थी, जिसे 25 अप्रैल को नगर निगम मुख्यालय के बाहर से चोरी किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वाराणसी, भदोही के औराई सहित विभिन्न थानों में वाहन चोरी, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र समेत पुलिस टीम और सर्विलांस सेल के जवान शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें