गाजीपुर। जनपद के ऐतिहासिक स्थल भितरी कस्बे में टूटी-फूटी सड़कों, जलजमाव और बदबूदार नालियों से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सम्राट स्कन्दगुप्त लाट देखने आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात और घरों के नाबदान का पानी मुख्य मार्ग पर जमा होने से आवागमन बाधित हो रहा है, जबकि गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से नाली निर्माण और जल निकासी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर भी चुनाव के बाद क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया।
कस्बा निवासी अदनान खान, सनाउल्लाह शन्ने, डॉ. कमाल अहमद, एखलाक अंसारी, मोहम्मद वाहिद और मोहम्मद सफदर अली बाबर ने बताया कि पिछले वर्ष अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नागरिकों और व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









