Search
Close this search box.

बभनी के शीशटोला जंगल में सराफा व्यवसायी से दिनदहाड़े लूट, 300 ग्राम सोना व 8 किलो चांदी के जेवरात ले गए बदमाश

बभनी । थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपाची बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को घेरकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और चाकू से हमला कर व्यवसायी को घायल कर दिया। इसके बाद करीब 300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और दुकान की खाता-बही से भरा झोला लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर निवासी कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम सेठ दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। शीशटोला जंगल में बदमाशों ने उन्हें रोककर जेवरात का झोला मांगा। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की और चाकू से तीन वार कर उन्हें घायल कर दिया।

वारदात के बाद दो बदमाश जंगल की ओर पैदल भाग गए, जबकि तीसरा बाइक से जिगनहवा की ओर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कांबिंग और तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें