Search
Close this search box.

जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त न करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा पत्रक

बलिया। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम पत्रक सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हर वर्ग, जाति और समाज के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

पत्रक के माध्यम से मांग की गई कि यदि विश्वविद्यालय से संबंधित किसी प्रकार की कागजी त्रुटि या अन्य कमी है तो उसे नियमानुसार दूर करने का प्रयास किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी कमी के कारण विश्वविद्यालय की इमारत को ध्वस्त करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हजारों बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

एआईएमआईएम नेताओं ने राष्ट्रपति से मांग की कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त न किया जाए और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार सकारात्मक पहल करे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें