रोहनिया। केसरीपुर में दरोगा नामक व्यक्ति के मकान में सपरिवार किराए पर रहने वाले बलिया सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय विनय कुमार नामक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मकान के बाउंड्री के अंदर शव मिला। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भजा।
मृतक की पत्नी मनुजा देवी ने बताया कि मृतक विनय नशे का आदी था शायद वो रात में शराब के नशे में छत पर पीछे पेशाब करने के लिए गए होंगे। नशे की हालत में छत से नीचे गिर गए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक मजदूरी का काम करते थे जिसको दो लड़कियां व दो लड़के हैं सभी का शादी हो चुका है।घटना के बाद परिवार वालों का रो रो को बुरा हाल हो गया।










