Search
Close this search box.

बलिया में संविधान मान स्तम्भ दिवस पर सपा ने की संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प

बलिया। जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय बलिया में रविवार को संविधान मान स्तम्भ दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता मिठाई लाल भारती ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने 26 जुलाई 1902 को ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर अपने राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया था। आगे चलकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का निर्माण हुआ, जिसे 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों का कवच है। संविधान रहेगा तो आरक्षण भी सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। उपस्थित समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में रामेश्वर पासवान, रामनाथ पासवान, कंचन भारती, रीता भारती, नित्या सैनी, कृष्ण कुमार, रंजीत चौधरी, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय, अमानुल्लाह, राजेंद्र यादव, महमूद अंसारी, संदीप यादव त्यागी, मनोज यादव, संजय उपाध्याय, अनिल राय, सुनील सर्राफ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें