वाराणसी । स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वाराणसी में “NABH – Healthcare Quality & Patient Safety” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंकिता पटेल तथा NABH मुख्यालय, नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. पीयूष हरी और उजैर रहमानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. अंकिता पटेल ने गुणवत्ता एवं रोगी सुरक्षा की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वयं द्वारा लिखित NABH पुस्तकों की तीन-भागीय श्रृंखला QCI टीम को भेंट की।
कार्यशाला में NABH मानकों, रोगी सुरक्षा, गुणवत्ता सुधार प्रणाली तथा सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। फैकल्टी, चिकित्सकों, हॉस्पिटल स्टाफ और नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न पहलुओं को समझा।
आयोजन का उद्देश्य अस्पतालों में सुरक्षित उपचार, जवाबदेही, मानकीकरण और निरंतर गुणवत्ता सुधार की संस्कृति को मजबूत करना तथा बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करना रहा।








