Search
Close this search box.

36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में नवसृजित डॉग केनल का लोकार्पण, वृक्षारोपण के साथ सम्मान समारोह आयोजित

वाराणसी । जनपद के 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर परिसर में मंगलवार को नवसृजित डॉग केनल का लोकार्पण पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस) ने किया। कार्यक्रम में सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर सेनानायक ने डॉग की अपने मालिक के प्रति वफादारी, प्रेम और संवेदनशीलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉग इंसानों की भावनाओं को समझने की अद्भुत क्षमता रखते हैं, इसलिए उनके प्रति प्रेम और संवेदनशील व्यवहार आवश्यक है। समारोह में सेनानायक की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पाण्डेय भी उपस्थित रहीं।

डॉग केनल भवन के जीर्णोद्धार में योगदान देने वाले राजमिस्त्री राम सिंह एवं उनकी टीम को अंगवस्त्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद डीआईजी ने फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, एसक्यूएम राम सिंह, वाराणसी के वरिष्ठ डॉग चिकित्सक तथा वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें