Search
Close this search box.

53वीं अंतर वाहिनी पीएसी शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर बनी ओवरऑल चैंपियन

मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित 53वीं अंतर वाहिनी पीएसी राइफल, पिस्तौल शूटिंग एवं आर्म्स एफिशिएंसी रेस (Alarm Efficiency Race) प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर वाराणसी, मनोज कुमार सोनकर रहे।

उनका स्वागत उपसेनानायक देवेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। इसके बाद सभी प्रतिभागी टीमों के प्रभारियों एवं खिलाड़ियों का परिचय कराया गया तथा विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्य अतिथि ने सलामी ली।

प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की पीएसी की 10 वाहिनियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ दूसरे तथा 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पीसी सुनील कुमार ने 9 एमएम कार्बाइन प्रतियोगिता तथा आरक्षी आर्मोरर चंद्रेशधर दुबे ने 9 एमएम रिवॉल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समारोह में सहायक सेनानायक दिनेश सिंह यादव, उस्मान, शिविरपाल मशबूल हसन, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक मनोज कुमार सिंह, पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग मिर्जापुर बसंत कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें