मीरजापुर । जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आल-आउट” अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानिकपुर नहर पुलिया के पास छापेमारी की।
इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्तों मोनू कन्नौजिया निवासी वाराणसी और प्रद्युमन कन्नौजिया निवासी भदोही को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बोरे में रखा 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अहरौरा में मुकदमा संख्या 150/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (UP 65 DL 8132) को भी 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टिंग अनुप कुमार









