Search
Close this search box.

सेवापुरी में महर्षि व्यास जयंती समारोह, शिक्षाविदों को व्यास सम्मान से किया गया सम्मानित

वाराणसी। जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी में भारतीय शिक्षण मंडल वाराणसी के तत्वावधान में महर्षि व्यास जयंती समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुधा पांडे, सुश्री गीता रानी शर्मा एवं एकल नृत्य-नाट्य कलाकार अमित श्रीवास्तव को व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर कलाकार अमित श्रीवास्तव ने अपनी नृत्य नाटिका के माध्यम से सीता हरण, जटायु वध और राम विजय के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

बीएचयू हिंदी विभाग के डॉ. अशोक कुमार ज्योति ने भारतीय शिक्षण के सनातन स्वरूप पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता संकायाध्यक्ष वाणिज्य डॉ. हरेन्द्र कुमार सिंह ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. रचना शर्मा ने बीज व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. स्वर्णिम घोष ने भारतीय शिक्षण मंडल के सूत्र वाक्य का सस्वर पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुधा तिवारी ने किया। समारोह को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें