बलिया । जनपद के रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रेवती में दर्ज मुकदमा संख्या 203/2026 की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में संशोधन कर गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 300 मीटर पहले अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ हर्ष गुप्ता (20 वर्ष), निवासी गायघाट, थाना रेवती को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक माखन सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल श्याममोहन मौर्य यादव ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









