Search
Close this search box.

बलिया में चेन चोरी गैंग का पर्दाफाश, फेफना पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

बलिया । जनपद के फेफना थाना पुलिस ने चेन चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सोने की सिकड़ी (चेन) मय लॉकेट, एक चांदी की चेन, 600 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त एक ईको वैन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

29 जुलाई को सदाफल आश्रम, मिड्ढा में आयोजित यज्ञ में शामिल होने पहुंची दो महिलाओं के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने और चांदी की चेन काटकर चोरी कर ली थी। पीड़िता की शिकायत पर फेफना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मिठवार मोड़ के पास से पाली उर्फ पल्लवी, सीमा, दो सुनीता तथा आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इस सफलता में उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सुभाष यादव सहित फेफना थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें