Search
Close this search box.

छात्रा से कथित अश्लील हरकत के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

बलिया । जनपद में छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत के आरोप में उच्च प्राथमिक विद्यालय डाकिनगंज, पंदह शिक्षा क्षेत्र के सहायक अध्यापक अक्षय लाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्रा द्वारा अभद्र एवं अश्लील व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की।

विभाग का कहना है कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित किया गया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी और आक्रोश का माहौल है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें