Search
Close this search box.

साइबर ठगी के एक लाख रुपये बलिया पुलिस ने कराए वापस, न्यायालय के आदेश पर खाते में लौटी धनराशि

बलिया । जनपद के थाना रसड़ा पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के एक लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। ग्राम नराछ निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 मार्च 2026 को उनके खाते से फर्जी तरीके से एक लाख रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि को होल्ड करा दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर एक लाख रुपये आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।

साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल राय समेत साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस और थाना रसड़ा टीम के प्रति आभार जताया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें