Search
Close this search box.

श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम प्राकट्य दिवस पर होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

चन्दौली। /डीडीयू नगर नियामताबाद ब्लॉक के ग्राम सभा धपरी स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में 14 अगस्त को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर प्रथम प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम प्राकट्य दिवस को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री प्रकटेश्वर महादेव का विधिवत पूजन एवं रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

रुद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों और शिव स्तुति से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। कार्यक्रम की जानकारी ग्राम धपरी निवासी संदीप सिंह ने दी।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें