Search
Close this search box.

सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली सफलतापूर्वक शुरू

वाराणसी। 13 अगस्त 2026 वाराणसी मंडल में सुरक्षित एवं आधुनिक रेल संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज–पनियहवां रेलखंड के सिसवा बाजार स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की सफल स्थापना एवं कमीशनिंग की गई।

वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-द्वितीय अमित मणि त्रिपाठी के अनुसार स्टेशन पर सेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर वाली 64वीं रूट सेटिंग टाइप इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (WESTRACE MK-II) प्रणाली को 42 रूट्स के साथ चालू किया गया। यह कार्य 5 घंटे के डिस्कनेक्शन और 1.5 घंटे के टेस्टिंग ब्लॉक में निर्धारित समय के भीतर पूरा हुआ।

सिसवा बाजार, खड्डा रेलवे स्टेशन के बाद वाराणसी मंडल का दूसरा स्टेशन है, जहां सिग्नलिंग केबल के लिए RCC डक्ट का उपयोग किया गया है। इससे केबलों की सुरक्षा और सिग्नलिंग प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

नई प्रणाली से ट्रेन संचालन में सुरक्षा, सुगमता, विश्वसनीयता और दक्षता में वृद्धि होगी। डीआरएम आशीष जैन ने सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से सुरक्षित और विश्वसनीय रेल संचालन मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें