Search
Close this search box.

2500 सनातनी महिलाओं ने मनाया हरियाली तीजोत्सव, शिव दरबार और सामूहिक डमरू नाद बना आकर्षण

लखनऊ। चिनहट स्थित सनातन धाम लॉन में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में हरियाली तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 2500 सनातनी महिलाओं ने भाग लिया। भगवान शिव के महादरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप प्रज्ज्वलन ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

सपना गोयल ने कहा कि हरियाली तीज केवल फैशन या ग्लैमर का पर्व नहीं, बल्कि सनातनी मातृशक्ति के गौरव, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। माता पार्वती की कठोर तपस्या और भगवान शिव से पुनर्मिलन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व नारी शक्ति की अटूट निष्ठा और प्रेम का संदेश देता है। इस अवसर पर समाजसेवा में सक्रिय महिलाओं को प्रतीक स्वरूप ‘सनातनी हरा पटका’ भेंट किया गया।

उन्होंने बताया कि समिति का सुंदरकांड महाअभियान 42 जिलों और 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। अयोध्या में मासिक सुंदरकांड पाठ के साथ सेवा कार्यों और भंडारों का आयोजन भी निरंतर किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें