Search
Close this search box.

दिल्ली में देश की पहली महिला बस डिपो ‘सखी’ हुआ लांच, सभी कर्मी महिला होंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिल्ली: सरोजिनी नगर में देश का पहला महिला बस डिपो बनकर तैयार हो चुका है। इसका नाम दिया गया है, ‘सखी’ डिपो। मजे की बात यह है कि  सखी डिपो में ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। दिल्ली सरकार का दावा है कि सखी डिपो दुनिया का पहला महिला बस डिपो है और विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल है। सरोजिनी नगर सखी डिपो में 223 महिला कर्मचारी हैं।

इनमें 89 ड्राइवर और 134 कंडक्टर शामिल हैं। डिपो 70 बसों का बेड़ा संचालित करता है, जिसमें 40 AC और 30 Non AC बसें शामिल हैं। ये बसें दिल्लीभर में 17 रूट्स को कवर करती हैं। यहां बता दें कि पहले सरोजिनी नगर डिपो के नाम से जाना जाने वाला यह डिपो अप्रैल 1954 में शुरू हुआ था, जो कि दिल्ली का पहला बस डिपो था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के नाम पर इसे बनाया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की पहली महिला बस ड्राइवर वंकदावथ सरिता ने 10 अप्रैल, 2015 को DTC जॉइन की और सरोजिनी नगर डिपो से ही अपनी यात्रा शुरू की

Leave a Comment

और पढ़ें