Search
Close this search box.

बीएलडब्ल्यू परिसर में महापौर ने रोपे 101 पौधे, शहर में 25 हजार पौधरोपण का लक्ष्य

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर नगर निगम ने इस मानसून शहर में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में नीम, पीपल, गुलमोहर और पकड़ समेत विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। बीएलडब्ल्यू परिसर में अगले दस दिनों में कुल 2,000 पौधे लगाए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जा रहे हैं और पहले से गड्ढे तैयार कराए जा रहे हैं। रोपे गए पौधों की निगरानी के लिए जियो-ट्रैकिंग की व्यवस्था के साथ स्थानीय नागरिकों को ‘पालक’ बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पार्षद सुरेश पटेल, रविंद्र सिंह, मदन मोहन तिवारी, अजय बिंद, अमित सिंह चिंटू समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया। संयुक्त नगर आयुक्त एवं उद्यान प्रभारी कृष्ण चंद्र सहित क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें