वाराणसी । 21 अगस्त 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) इंटर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया। बरेका के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कक्षा-6 में लकी कुमारी प्रथम और मधुबाला सिंह द्वितीय, कक्षा-7 में नुसरत यासमीन प्रथम और साक्षी पाल द्वितीय, कक्षा-8 में प्रियम यादव प्रथम और जितेश कुमार मीना द्वितीय रहे। वहीं कक्षा-9 में अनमोल प्रजापति प्रथम एवं श्रेया यादव द्वितीय तथा कक्षा-11 में अनुष्का कुमारी प्रथम और युवराज जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री समीर पॉल, विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी, समन्वयक श्री धर्म वीर सिंह, प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार सिंह एवं अध्यापिका श्रीमती दीप्ति राय उपस्थित रहीं।


पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरणास्रोत बनी।





