गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, चकेरी, ऊपरवार, सैदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय, अभ्युदय कक्ष, नियंत्रण कक्ष एवं सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने छात्रावास भवन का निरीक्षण कर छात्राओं से पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, भोजन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने सभी कक्षों में समुचित रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्य और रुचियों के बारे में जानकारी लेते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद भोजनालय एवं भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दाल-चावल स्वयं चखकर भोजन की गुणवत्ता जांची तथा खाद्य सामग्री के रख-रखाव और स्वच्छता का जायजा लिया। पर्याप्त सामग्री मिलने पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने खेल मैदान में बैडमिंटन और वॉलीबॉल की सुविधा, वॉकिंग ट्रैक तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था विकसित करने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिलना जरूरी है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।





