Search
Close this search box.

डाड़ीकला टोल पर मशीन खराब होने से लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

गाजीपुर । 21 अगस्त। बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित डाड़ीकला टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह मशीन खराब होने से करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सुबह 7:40 बजे से 9 बजे तक टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली वैन, यात्री बसों के साथ एक एंबुलेंस भी फंस गई।यात्रियों का आरोप है कि टोल मशीन खराब होने की जानकारी देने के बावजूद कर्मचारियों ने वाहनों को वैकल्पिक रास्ता देने के बजाय बदसलूकी की।

एंबुलेंस चालक ने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए तत्काल रास्ता देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने रास्ता नहीं खोला और धमकाने लगे।घटना के बाद यात्रियों ने टोल व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि एंबुलेंस को प्राथमिकता से रास्ता मिलना चाहिए। यदि अस्पताल पहुंचने में देरी से मरीज के साथ कोई अनहोनी होती तो जिम्मेदारी किसकी होती?स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। सुधार नहीं होने पर हाईवे जाम कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें