Search
Close this search box.

वाराणसी का लोटा-भंटा मेला 21 नवंबर को, रामेश्वर तीर्थ में तैयारी जोरों पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: रामेश्वर तीर्थ धाम में 21 नवंबर को वार्षिक लोटा-भंटा मेला आयोजित होगा। इस परंपरागत मेले में श्रद्धालु वरुणा नदी में स्नान कर अहरे पर बाटी-चोखा और दाल तैयार कर रामेश्वर महादेव को भोग अर्पित करेंगे। भोग अर्पण के बाद वही प्रसाद रूप में ग्रहण करेंगे।

मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीसीपी आकाश पटेल ने रामेश्वर पुलिस चौकी में बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बताया गया कि मेले में सादे वेशभूषा में पुलिस बल मौजूद रहेगा, जबकि मंदिर के गर्भगृह में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।

बैठक में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम और मंदिर प्रबंधन के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं। बैरिकेडिंग इस बार छावनी रामेश्वर के समीप लगाई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।